धनबाद: पुलिस ने छापेमारी कर की भारी मात्रा में अवैध कोयला ज़ब्त, चोरों में हड़कंप
- By admin --
- 29 Jul 2020 --
- comments are disable
निरसा एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में निरसा पुलिस और सीआईएसएफ ने मिलकर निरसा के जय मां काली भट्ठा और खुदिया फाटक के समीप अवैध मुहानो पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला ज़ब्त किया।
जिसके बाद कोयला चोरो के बीच हड़कंप सा मच गया है। बताते दें कि निरसा कोयला चोरो के लिए सेफ ज़ोन बना हुआ है जहाँ कोयला चोर धड़ल्ले से कोयला चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।
वहीं पुलिस और कोयला चोरों के बीच लुका- छिपी का खेल साफ़ देखा जा सकता है। तू डाल- डाल मै पात -पात वाली कहावत को निरसा के कोयला चोर चरितार्थ करते हुए साफ़ देखे जा सकते हैं। पिछले कई दिनों से निरसा क्षेत्र में पुलिस द्वारा कोयला चोरी को रोकने के लिए अभियान चलाकर अलग अलग जगह पर छापेमारी की जा रही है।
वहीं कोयला चोर चोरी की घटना को अंजाम देने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार पुलिस ने भारी मात्रा में कोयला ज़ब्त किया। इधर पुलिस मामला दर्ज़ करने में जुट गयी है।