नीतिश कुमार ने किया ‘महिला संवाद’ का किया शुभारंभ
- By rakesh --
- 18 Apr 2025 --
- comments are disable
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘महिला संवाद’ का किया शुभारंभ, महिला संवाद जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पटना, 18 अप्रैल 2025 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘महिला संवाद’ का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सभी माताओं / बहनों/ बेटियों को संबोधित किये गये पत्र का विमोचन भी किया गया। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं/कार्यों के विषय में महिलाओं को जानकारी प्रदान किया जायेगा। साथ ही महिलाओं को अपने गाँव या टोलों की समस्याओं और आकांक्षाओं को चिह्नित कर उसकी प्राथमिकता निर्धारण करने हेतु अवसर प्रदान किया जायेगा। संवाद के दौरान प्राप्त समस्याओं का विभिन्न स्तरों पर त्वरित समाधान किया जायेगा। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सरकार की योजनाओं के सूत्रण एवं नीति-निर्धारण में महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के लिये महिला संवाद जागरूकता वाहनों को एक अणे मार्ग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता वाहन की चारों तरफ से ब्रांडिंग की गयी है। इससे गांव में कार्यक्रम करने के दौरान या एक गांव से दूसरे गांव में जागरूकता वाहन की आवजाही के दौरान सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण से संबंधित किये गये कार्यों के प्रति आम लोगों का ध्यान आकृष्ट होगा।
ज्ञातव्य है कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिया गया था कि जिले के सभी गाँवों में योजनाओं की स्थिति की जानकरी लेने एवं समस्याओं का निदान करने हेतु वरीय पदाधिकारियों को स्थल पर भेजा जाए। इसी क्रम में महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है जहाँ वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में समुदाय की समस्याओं पर चर्चा होगी। स्थल पर जाकर वरीय पदाधिकारी वहाँ की समस्याओं से अवगत होंगे एवं उसका समाधान भी करेंगे।
राज्य के सभी गाँवों में महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लगभग 70 हजार स्थानों पर होगा जिसमें 02 करोड़ से अधिक महिलाएँ भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में गाँव की सभी महिलाओं को बुलाया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए जितने कार्य किए गए हैं, उन सभी बातों की जानकारी दी जाएगी तथा योजनाओं के बारे में जागरुकता फैलायी जाएगी। सरकार द्वारा किए गए कार्यों को वीडियो फिल्म के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके लिए हर कार्यक्रम स्थल पर जागरुकता वाहन तैनात किया जाएगा जिसमें बड़े टीवी स्क्रीन पर वीडियो फिल्म दिखाई जाएगी। बड़े टेलीविजन के साथ लगभग 600 जागरुकता वाहन का प्रयोग किया जा रहा है। आगे किस प्रकार की योजनाओं की जरुरत है इस पर भी चर्चा की जाएगी एवं सुझाव प्राप्त किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सुझावों एवं अपेक्षाओं को संकलित किया जाएगा। संकलित सुझावों एवं अपेक्षाओं को प्रखंड इकाई द्वारा जिला इकाई को भेजा जाएगा। जो अपेक्षाएँ
जिला स्तर पर पूर्ण की जा सकती हैं या जिनका समाधान किया जा सकता है, उन्हें तत्काल कार्रवाई हेतु संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। जिन अपेक्षाओं को विभाग स्तर से पूरा किया जा सकता है उन्हें संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। जो अपेक्षाएँ नीतिगत विषय से संबंधित हैं उन्हें सरकार के समक्ष आवश्यक निर्णय हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।
ग्रामीण विकास के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने महिला संवाद के संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष एक प्रस्तुतीकरण दिया।
कार्यक्रम में ‘महिला संवाद’ से संबंधित एक वीडियो फिल्म प्रस्तुत की गयी।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री हिमांशु शर्मा उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी जुड़े हुये थे।
- bihar
- bihar breaking news
- bihar crime news
- bihar election 2025
- bihar jharkhand news
- bihar jharkhand news live
- bihar latest news
- bihar news
- bihar news hindi
- bihar news live
- bihar news today
- bihar politics
- bihar superfast news live
- bihar today news
- bihar top news live
- bihar weather news
- breaking news
- hindi news
- latest news
- news 18 bihar
- news 18 bihar jharkhand
- news 18 bihar live
- news18 bihar jharkhand
- top 25 news bihar
- top news