अब टाटा से कोलकाता का सफर कीजिए एरोप्लेन से, हेमंत ने की शुरुआत

जमशेदपुर

टाटा के नाम से मशहूर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है. यहां के सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए विमान सेवा शुरू हो गई है. हालांकि यह विमान 9 सीटर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस विमान सेवा को हरी झंडी दिखाकर कोलकाता के लिए रवाना किया. जानकारी के मुताबिक एक विमान जमशेदपुर और भुवनेश्वर के बीच चलेगा जबकि दूसरा जमशेदपुर और कोलकाता के बीच.

इससे पहले जमशेदपुर के लोगों को विमान सेवा के लिए रांची आना पड़ता था. अब इस सेवा का लाभ उठाकर जमशेदपुर के लोग कोलकाता और भुवनेशवर जाकर देश के किसी भी हिस्से के लिए फ्लाइट सेवा ले पाएंगे. इस सेवा के शुरू होने से लोगों के समय की बचत होगी. इस विमान सेवा के साथ ही झारखंड का एक और शहर जमशेदपुर से व्यावसायिक उड़ान संभव है.