सुशांत सुसाइड केस : मुंबई गए पटना एसपी को बीएमसी ने जबरन किया क्वॉरेंटाइन

अभिनेता सुशांत सिंह सुसाइड मिस्ट्री की जांच करने गई बिहार पुलिस टीम के पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को बीएमसी के द्वारा जबरन 14 दिन तक क्वारंटाइन करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। वहीं सुशांत की बहन श्वेता ने इस पर सवाल उठाया है।

वहीं दूसरी ओर मुंबई पुलिस सुशांत सिंह सुसाइड मिस्ट्री की जांच करने गई 4 सदस्यीय टीम को भी खोज रही है। बताया जाता है कि पटना से गई 4 सदस्यीय टीम लगातार अपना ठिकाना बदल रही है।

बहरहाल यह प्रश्न उठना लाजमी है कि सुशांत सिंह सुसाइड मिस्ट्री सुलझाने गई बिहार पुलिस टीम को मुंबई पुलिस के द्वारा कितना सहयोग किया जा रहा है। वही कौन से वह लोग हैं जो सुशांत सिंह सुसाइड मिस्ट्री को सुलझाने की राह में लगातार रोड़ा अटका रहे हैं।