सांसद आदित्य साहू ने आज बंधु तिर्की के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी !

झारखंड के जल , जंगल, जमीन की लूट में कांग्रेस भी भागीदार, बंधु तिर्की किससे पूछ रहे सवाल…..आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने आज बंधु तिर्की के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड की सत्ता में शामिल है।महागठबंधन का प्रमुख हिस्सा है ऐसे में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जल,जंगल , जमीन की लूट पर किस से सवाल पूछ रहे।

उन्होंने कहा कि बंधु तिर्की ने हिम्मत तो दिखाई मगर पूरा सच नही बोल सके।उन्होंने कहा कि जल ,जंगल ,जमीन की लूट और भ्रष्टाचार में मुख्यमंत्री और उनका पूरा कुनबा शामिल है।कांग्रेस पार्टी सरकार का हिस्सा होने के कारण अपनी जिम्मेदारी से बच नही सकती।

श्री साहू ने कहा कि बंधु तिर्की जी फर्जी दस्तावेज ,भ्रष्ट अधिकारी,कर्मचारी ,दलाल ,बिचौलियों की बात कर रहे ।आखिर इनपर लगाम लगाने की जिम्मेवारी किसकी है।बंधु जी किसे दिग्भ्रमित कर रहे।आखिर उन्ही की सरकार को तो इन पर लगाम लगानी है।

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी को भी लगने लगा है कि वह जनता से दूर हो रही है।कांग्रेस को सत्ता सुख भी चाहिए। कहा कि विपक्ष की भाषा बोलकर सत्ता की मलाई खाना कांग्रेस को बंद करना चाहिए। और हिम्मत है तो पूरे सच को बोलना चाहिए।

कहा कि कांग्रेस पार्टी हंसना और गाल फुलाना दोनो एकसाथ करना चाहती है।