सिनेमा के सुपरस्टार अचानक से दिखे रांची में, फैंन लगे उन्हें ढूढने !

रांची।

भारतीय सिने जगत के सुपरस्टार और दक्षिण भारत में भगवान की तरह से पूजे जानेवाले रजनीकांत को अचानक रांची में देखा गया। हालांकि कई लोगों ने तो उन्हें पहचाना ही नहीं। लेकिन सूबे के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करने के बाद जब उनकी एत तस्वीर सोशल मीडिय़ा पर वायरल होने लगी तब पता चला कि सिने जगत के सुपर स्टार रजनीकांत रांची में दिखाई पड़े हैं।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद रजनीकांत ने रामगढ के राजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका के दरबार में जाकर अपना मत्था टेका है। बातचीत के क्रम में रजनीकांत ने बताया कि रांची के योगदा मठ में वे लगातार आते रहे हैं। इसी क्रम में उनका यह दौरा है।