सरकारी एंबुलेंस सेवा की सांसें खुद थमी हुई थीं, गई मासूम की जान !
- By rakesh --
- 22 Jun 2025 --
- comments are disable
गोड्डा – झारखंड के गोड्डा जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 13 साल की मासूम बच्ची की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि सरकारी एंबुलेंस सेवा की सांसें खुद थमी हुई थीं। तीन घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार होता रहा, कॉल दर कॉल किए जाते रहे… लेकिन न तो एंबुलेंस पहुंची, न ही कोई मदद। घटना ठाकुरगंती थाना क्षेत्र के मदन चौकी गांव की है। संतोष महतो की बेटी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बच्ची तड़प रही थी, परिजन घबराए हुए थे। 108 नंबर पर बार-बार कॉल किया गया, पर हर बार मिला सिर्फ जवाब – “थोड़ी देर में पहुंच रही है…”। लेकिन वो ‘थोड़ी देर’ बच्ची की जिंदगी की आखिरी घड़ियों में बदल गई।तीन घंटे के इंतजार के बाद भी जब कोई मदद नहीं आई, तो आखिरकार बच्ची ने दम तोड़ दिया। पिता संतोष महतो की आंखों के सामने बेटी ने तड़पते हुए दम तोड़ा — और कोई कुछ नहीं कर सका
- bjp jharkhand
- gumla jharkhand
- jharakhand
- jharkhand
- jharkhand cities
- jharkhand facts
- jharkhand food
- jharkhand hindi
- jharkhand me badh
- jharkhand me ghumne ki jagah
- Jharkhand News
- jharkhand recipe
- jharkhand song
- Jharkhand State
- jharkhand street food
- jharkhand top 10
- jharkhand top 5
- jharkhand tourism
- jharkhand vlog
- johar jharkhand
- map of jharkhand
- new jharkhand song
- places to visit in jharkhand
- tourist places in jharkhand