रांची : झारखंड कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बदले जाने की संभावना बढ़ी !

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद झारखंड कांग्रेस जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बदले जाने की भी संभावना है. झारखंड में प्रदेश कांग्रेस की कमान बदलने की तैयारी में पार्टी आलाकमान पहले से ही लगा है.

चूँकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में वित्तमंत्री हैं इसलिए एक व्यक्ति, एक पद’ की दुहाई दी जा रही है. कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व दोनों दलों की दोस्ती को प्रमुखता से आगे बढ़ाने की कोशिशों में है. पार्टी आनेवाले दिनों में किसी नए चेहरे पर दांव लगा सकती है.

संगठन को को धार देने के लिए समय- समय पर परिवर्तन जरूरी-प्रवक्ता 

इस पर कांग्रेस का कहना है कि संगठन को को धार देने के लिए समय- समय पर परिवर्तन जरूरी है ।कोरोना काल में  प्रदेश में पार्टी विस्तार में देरी हो रही है.