स्वतंत्रता दिवस के दिन झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन !

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन:दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली/रांची:झारखंड के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन का 15 अगस्त के देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। बता दें,2 अगस्त को जमशेदपुर स्थित आवास में बाथरूम में गिरने से उन्हें गंभीर सिर की चोट लगी थी, जिसके बाद से उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई थी।

परिवार के सूत्रों के अनुसार, हादसे के बाद उन्हें तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया। अपोलो अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने गहन उपचार किया, लेकिन वे होश में नहीं आ सके और लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रहे। 15 अगस्त की देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्रनाथ महतो ने श्री रामदास सोरेन, माननीय मंत्री,झारखंड सरकार,के निधन पर शोक व्यक्त किये हैं।माननीय अध्यक्ष ने कहा कि उनके निधन के समाचार से काफ़ी दुखी हूँ। आज वे हमारे बीच नहीं रहें ।उनका असमय चले जाना हम सभी को स्तब्ध करता है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिवार जनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूँ साथ ही उनके के चाहने वालों को इस विकट घड़ी में ईश्वर सहन शक्ति दें ।

 

आज सुबह 09:10 बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट,रांची स्व० रामदास सोरेन माननीय मंत्री,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग,झारखण्ड का पार्थिव शरीर को लाया जाएग उसके बाद एयरपोर्ट से सीधे झारखण्ड विधानसभा परिसर में अन्तिम दर्शन के लिए रखा जाने के बाद घाटशिला के माऊ भण्डार मैदान में फिर झामुमो कैम्प कार्यालय,घाटशिला में माननीय के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।