खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: गया में मुख्य सचिव ने की प्रचार की शुरुआत
- By rakesh --
- 20 Apr 2025 --
- comments are disable
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: गया में मुख्य सचिव ने की प्रचार की शुरुआत
गया, 20 अप्रैल 2024: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के प्रचार अभियान के तहत आज जिला अतिथि गृह से बिहार के मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गया एवं बोधगया के क्षेत्रों में प्रचार के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना ए.एन. और जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम भी उपस्थित थे।
यह अभियान खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन एवं व्यापक जनजागरण के लिए किया जा रहा है, जिसका आयोजन बिहार के पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय जिलों में 4 से 15 मई 2025 तक किया जाएगा। गया जिले में इस आयोजन के तहत सात प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसमें लगभग 2200 खिलाड़ी, तकनीकी स्टाफ एवं अन्य कर्मी भाग लेंगे।
मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और हर स्तर पर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रचार अभियान को खेलों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया और सभी विभागों से समन्वय एवं सहयोग की अपील की।
इस आयोजन से बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
- khelo india
- khelo india 2023
- khelo india games
- khelo india games athletics
- khelo india university games
- khelo india university games 2020
- khelo india university games 2022
- khelo india university games 2023
- khelo india youth games
- khelo india youth games 2021
- khelo india youth games 2022
- khelo india youth games 2023
- khelo india youth games 2023 live
- khelo india youth games 2024
- khelo india youth games 2025
- khelo india youth games athletics