त्योहारों के मद्देनजर सोशल मीडिया पर साइबर सेल की पैनी नजर !
- By rakesh --
- 12 Mar 2025 --
- comments are disable
होली को लेकर केन्द्रीय शांति समिति की बैठक
आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील
होली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क – उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री
‘किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें, पुलिस-प्रशासन को दें जानकारी’
सोशल मीडिया पर साइबर सेल की पैनी नजर
=======================
रंगों के त्योहार होली को लेकर आज दिनांक 12.03.2025 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। रांची समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित कमरा संख्या-505 में आयोजित बैठक में डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री चंदन सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं बुण्डू, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जिला नजारत उप समाहर्त्ता संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाने की बात कही गयी।
बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने रमजान के दौरान होलिका दहन एवं सांप्रदायिक सौहार्द के साथ होली मनाने की बात कही। समिति के सदस्यों द्वारा आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कार्रवाई करने, रैश ड्राइविंग पर लगाम लगाने सहित कई बातें रखी गयी। उक्त बिन्दुओं पर शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से सुझाव भी दिये।
जिला प्रशासन सतर्क, सोशल मीडिया पर पैनी नजर
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि होली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। शांति समिति के सदस्यों को विधि व्यवस्था से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है तो इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले मैसेज फारवर्ड न करें, साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने रांचीवासियों से अफवाहों से भी बचने की अपील की। इसके अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा होली के दौरान पानी, बिजली, साफ-सफाई एवं आवश्यक स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने की भी बात कही।
शांति समिति की सहयोग की सराहना
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों के सुझावों को नोट किया गया है, होली में जिला प्रशाासन का बेहतर से बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास होगा। उन्होंने शांति समिति के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से दुर्गा पूजा में सभी का सहयोग मिलाा उसी तरह होली एवं रमजान के साथ आने वाले त्योहार रांचीवासी एवं समिति के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे।
शांति समिति में जुडेंगे नये सदस्य, आई कार्ड भी होगा जारी
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि केन्द्रीय शांति समिति के साथ नये सदस्य भी जुड़ेंगे। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित थाना एवं सीओ को इस संबंध मंे पत्र दिया गया है, वेरिफिकेशन कराकर समिति से अन्य सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों के लिए आई कार्ड भी जारी किया जायेगा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि समिति से महिलाएं भी जुडें।
सामाजिक सौहार्द बिगाड़नेवालों की खैर नहीं – डीआईजी-सह-एसएसपी
शांति समिति की बैठक के दौरान डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा ने कहा कि हमारा देश तुलसी, कबीर, नानक, रसखान का देश है, रांची की संस्कृति, तहजीब में भाईचारा है, हमेशा की तरह इस बार भी रांची वासी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर रमजान और होली मनायेंगे। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्य इस बात का ध्यान रखें कि छोटी बात बड़ी न हो, कम उम्र के बच्चे गलती करते हैं तो उसे बढ़ने न दें। वहीं उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़नेवालों की खैर नहीं, पुलिस ऐसे लोगों से कड़ाई से निपटेगी। उन्होंने कहा कि होली के दौरान जिला में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी, सभी संवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था होगी।
- billy mcfarland fyre festival 2
- epcot flower and garden festival 2025
- epcot flower and garden festival food booths
- festeval
- festival
- festival da canção
- festival pipa
- final festival da canção 2025
- flower and garden festival 2025
- fyre festival
- fyre festival 2
- fyre festival 2 does not exist
- fyre festival 2 isla mujeres
- fyre festival 2 lineup
- fyre festival 2 location
- music festivals 2025
- venice film festival
- wuant festival da canção