धनबाद: फल-फूल रहा है अवैध कोयले का कारोबार, भारी मात्रा में कोयला जब्त

धनबाद एसएसपी के लाख आदेशों के बावजूद झरिया थाना  क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोबार फल-फूल रहा है. रविवार रात को झरिया थाना क्षेत्र के भागा गाड़ीबान पट्टी में गुप्त सूचना के आधार पर सिंदरी अनुमंडल के एसडीओपी अजीत कुमार सिन्हा के द्वारा छापेमारी कर भारी मात्रा में कोयला जब्त किया जिसे 407 वाहन संख्या jh 10b 7085 में  लोड  किया जा रहा था.

वही पुलिस को देख कोयला तस्कर गाड़ी छोड़ भाग निकले, सिंदरी अनुमंडल के डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा ने ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी यहां से  अवैध तरीका से कोयला का तस्करी हो रहा है. यहां पहुंचते ही कोयला तस्करों को भनक लग गई वह भाग निकले काफी मात्रा में कोयला बरामद हुआ है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.