रांची। अपने अधिकार को लेकर पत्रकारों का आंदोलन शुरू
- By rakesh --
- 19 May 2021 --
- comments are disable
रांची। झारखँड में लगभग दो दर्जन से अधिक पत्रकार कोरोना के कारण काल के गाल में समा गए। अब इन पत्रकारों के परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। राज्य में अचानक इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो जाने के बाद सरकार के साथ साथ तमाम राजनीतिक दल के नेताओं ने शोक व्यक्त तो कर दिया, लेकिन लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के परिवार को अब नए जंग की तैयारी करनी पड़ रही है।
कोरोना के कारण पत्रकारों के निधन के बाद परिवार पर आए संकट के बादअब चर्चा तो जरुर तेज हो गई है कि राज्य के पत्रकारों को फ्रंटलाइन वॉरियर के रुप में स्थापित किया जाए। लेकिन अभी तक पत्रकारों की सुरक्षा और सुविधा पर ठौस फैसला नहीं लिया जा सका है। अब जब सिर से पानी उपर उठने लगा तो पत्रकारों ने शांतिपूर्वक ढंग से अपनी छोटी सी मांग को सरकार तक पहुंचाने का पैसला किया। इसी क्रम में अपेन आवास पर रहकर एक दिन का भख हड़ताल किया। कुछ पत्रकारों ने तो अपनी बीमारी के साथ ही अस्तपतालों से नैतिक समर्थन दिया। हालांकि राज्य में सरकार का समर्थन दे रही पार्टी कांग्रेस से कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पत्रकारों की मांग का समर्थन किया है।
गौरतलब है कि कई राज्यों ने तो पत्रकारों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स घोषित कर दिया है। झारखण्ड में भी इसकी मांग लगातार पत्रकारों द्वारा की जाती रही है, ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि हेमन्त सरकार पत्रकारों की इस मांग पर क्या निर्णय लेती है।