भारत और पाकिस्तान में सीजफायर लागू

भारत और पाकिस्तान में सीजफायर लागू – विदेश मंत्रालय…. पाकिस्तान के DGMO से हुई बातचीत पर भारत की शर्तों पर हुई सहमति

 

विशेष ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री…

 

पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया. उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे. आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के इंस्ट्रक्शन दिए गए हैं. सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे.

 

 

पाक ने सभी उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र खोला

 

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि देश का हवाई क्षेत्र सभी उड़ानों के लिए पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है. यह बयान पाकिस्तान और भारत के बीच कई दिनों तक चली भीषण लड़ाई के बाद संघर्ष विराम समझौते पर सहमत होने के कुछ समय बाद आया है.

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं…”