रांची: शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, राजधानी एक्सप्रेस से मेदांता गुरुग्राम ले जाये जायेंगे

पूर्व मुख्‍यमंत्री शिबू सोरेन और झामुमो के अध्‍यक्ष शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्‍हें रांची के मेदांता अस्‍पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल ले जाने की तैयारी चल रही है. शिबू सोरेन एयर एंबुलेंस से ले जाया जा सकता है.

शिबू सोरेन को शुक्रवार देर रात को पॉजिटिव पाया गया था. जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था. होम आइसोलेशन में स्थिति बिगड़ने के बाद रांची इरबा स्थित मेदांता में सोमवार को भर्ती कराया गया था.

लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद मेदांता गुड़गांव ले जाने की तैयारी में है.अगर एयर एंबुलेंस से ले जाने के लिए गुरुजी फिट नहीं  पाये जाते हैं तो उन्हें ट्रेन से ले जाने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है.