देवघर : अपहरण के बाद युवक की हत्या, एक करोड़ की मांगी थी फिरौती
- By admin --
- 11 Aug 2020 --
- comments are disable
19 वर्षीय युवक की पहले अपहरण कर लिया जाता है फिर परिजनों को फोन कर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जाती है फिरौती नहीं मिलने पर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है।
यह मामला है देवघर का। देवघर के सलोना टांड़ निवासी पप्पू चौधरी का 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार चौधरी 3 दिन पहले अपने घर से निकला था, लेकिन फिर घर वापस नहीं आया।
परिजनों ने तलाश की इनके मित्रों को फोन किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में तलाश चल भी रही थी कि अपहरणकर्ताओं का फोन आ गया और एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई और 1 दिन का समय भी दिया गया, लेकिन परिजन इतनी बड़ी रकम देने में सक्षम नहीं थे।
लिहाजा कुछ समय भी मांगा गया। दूसरे दिन फिर अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के लिए फोन किया और फिर परिजनों ने इतनी बड़ी रकम देने में खुद को सक्षम नहीं बताया।
जिसके बाद अपहरणकर्ताओं ने इनके पुत्र को मार देने की धमकी दी देर रात देवघर नगर थाना पुलिस और जसीडीह थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर जसीडीह थाना के केन मन काठी के समीप नदी के किनारे बालू से दबा हुआ राहुल कुमार चौधरी का शव बरामद किया।
शव को कब्जे में लेकर देवघर सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस लाया गया, जहां पर काफी भीड़ जमा हो गई और पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए।
लगातार फिरौती के लिए फोन आ रहा था
मृतक राहुल कुमार चौधरी के पिता पप्पू चौधरी की मानें तो 3 दिन पहले इसका अपहरण हुआ था और लगातार फिरौती के लिए फोन आ रहा था जिसमें गाली गलौज से बातें की जा रही थी।
मृतक के पिता ने कहा कि इसके अपने समधी के साथ बेटी को लेकर कुछ विवाद चल रहा था बेटे ने भी कई बार कहा था कि यह उनकी बेटी के साथ नहीं रहना चाहता। ऐसे में समधी ने इनको धमकी दी थी कि अगर मेरी बेटी का जीवन सही नहीं रहा तो तुम्हारा बेटा भी नहीं रहेगा।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पप्पू कुमार चौधरी ने कहा कि यह मामला उसी से संबंधित है। फिलहाल पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं ।पुलिस को 3 दिन पहले ही ऑडियो रिकॉर्ड और सारी जानकारी दी गई थी। हालांकि पुलिस ऑफ द रिकॉर्ड कहती है कि 3 दिनों से छापेमारी चल रही थी, लेकिन लोकेशन ट्रेस नहीं हो रहा था। आज शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पूरे मामले की तफ्तीश चल रही है।