जमशेदपुरः बीडीयो हत्या की होगी न्यायिक जांच- कृषि मंत्री
- By admin --
- 14 Jul 2020 --
- comments are disable
झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख मंगलवार को मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बीडीओ नागेंद्र तिवारी के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना का पर्दाफाश होना चाहिए, न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीडीओ जहां पोस्टेड थे, मैं भी उसी इलाके से आता हूं, कभी कभार उनसे मुलाकात भी होती थी।
इससे पहले मृत बीडीओ के बड़े भाई सुरेंद्र तिवारी ने बादल पत्रलेख को मामले की जानकारी दी और घटना के जांच की मांग की। बता दें कि देवघर के पालाजोरी प्रखंड में पोस्टेड प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेंद्र तिवारी की रविवार को जुगसलाई में रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी।
बादल ने कहा कि मैं भी आहत हूं। अभी मैं परिवार को सांत्वना देने आया हूं। सरकार आपके साथ है। परिवार को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि मामले में जिसका नाम भी मामले में सामने आ रहा है, उच्चस्तरीय जांच होगी। जो भी जानकारी परिवार के पास है वे जानकारी मुझसे और प्रशासन से शेयर करें। राज्य में कानून का राज है। राज्य में अधिकारियों के इरादे को कोई भी नाकाम नहीं कर सकता।