कोडरमाः बाल-बाल बचे 20 यात्री कोडरमा घाटी में,जानिए क्यों

कोडरमा घाटी में शनिवार की सुबह यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार यात्रियों को हल्की चोटें आई। वहीं, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को बस से बाहर निकलवाया। इसके बाद जख्मी यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

ताज नामक बस 20 यात्रियों को लेकर कोलकाता से बिहार के नवादा जाने के लिए रात में रवाना हुई थी। जैसे ही बस कोडरमा घाटी में पहुंची, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे कई लोगों को हल्की चोटें आई और सभी यात्री बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना पर पहुंची थाने की गश्ती वाहन के जवानों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।हादसे में बिहार के रजौली निवासी 24 वर्षीय खुशबू कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उसके बाएं पैर में चोट आई है। अस्पताल में इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।