पीएम मोदी ने 51 हजार 106 युवाओं को सौपा ज्वाईनिंग लेटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8वें राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत 51 हजार 106 युवाओं को जॉइनिंग लेटर सौंपा। देश भर में 45 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस मौके पर PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित किया। इसी सिलसिले मे  केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची के सी आर पी एफ कैंप, सेम्बो, धुर्वा (रांची,झारखंड) में आयोजित रोजगार मेला में युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। आज अधिकांश केंद्रीय सुरक्षा बलों में नियुक्ति पत्र वितरित की गयी।

इसके अलावा हजारीबाग के मेरु स्थित बीएसएफ कैंप में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कोडरमा संसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी मौजूद रहीं । इस रोजगार मेले के जरिए आज पूरे भारत में 51000 लोगों को एवं हजारीबाग में 221 लोगों को नियुक्ति पत्र बांटा गया ।