चतराः तस्करों के विरुद्ध वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

लाखों रुपये मूल्य के हिरण के छाल व सिंग बरामद

चतरा उत्तरी वन प्रमंडल के अधिकारियों ने वन पशु तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग व होमगार्ड जवानों की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की

इस अभियान में हंटरगंज वन क्षेत्र से लाखों रुपए मूल्य के हिरण की छाल व सिंग बरामद किया है। हालांकि उस दौरान तस्कर मौके से भागने में सफल हो गए। वन प्रमंडल पदाधिकारी काली किंकर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हंटरगंज थाना क्षेत्र के अकौना गांव में सुधि यादव और सोहराय भारती के घर मे हिरण की खाल औऱ सिंग छिपाकर रखा गया है।

सूचना के आलोक में छापामारी की गई। छापामारी में खाल औऱ सिंग बरामद किए गए हैं। वहीं दोनो तस्कर भागने में सफल रहे। डीएफओ ने बताया कि दोनों फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा गया हैउन्होंने बताया कि वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है।