दुमका। सिर फिरे प्रेमी ने एक युवती पर पेट्रोल छिड़ककर जला डाला, मौत

दुमका। सिरफिरे प्रेमी ने एक युवती पर पेट्रोल छिड़ककर जला डाला, मौत

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में एक बार फिर एक युवती को पेट्रोल डालकर जान से मार देने के मामले ने राज्यवासियों को सकते में डाल दिया है। युवती मारुती कुमारी को ईलाज के दौरान मौत हो गई है। ईलाज के लिए युवती को एंबुलेंस से रांची के रिम्स में लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हालांकि पुलिस ने आरोपी राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया है।

मारुति के पहले दुमका में ही एक सिरफिरे प्रेमी ने अंकिता नाम की एक लड़की को पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी, जिसमें अंकिता की भी मौत हो गी थी। लगातार पेट्रोल डालकर लड़कियों को मौत के घाट उतार देने की घटना से आम लोग सहमे हुए हैं।

दरअससल दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव में एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने एक युवती पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर स्थिति में झुलसी युवती मारुति कुमारी को दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मारुति मूल रूप से जामा थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव की रहने वाली है जबकि घटना को अंजाम देने वाला राजेश राउत हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है। मारुति अपने नानी घर जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव गई थी और कल रात अपनी नानी के साथ सोई हुई थी। रात के लगभग 1बजे सनकी राजेश राउत उसके नानी घर पहुंची और सोई हुई अवस्था में मारुति के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

इधर मामले पर विपक्षी पार्टी बीजेपी के नेताओं ने वर्तमान सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी के साथ साथ कई नेताओं ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इधर सत्ताधारी दल के नेताओं ने भी घटना की निंदा करते हुए कठोर कदम उठाने को आश्वस्त किया है।