खलारी/रांचीः कोरोना महामारी में प्रोटीन युक्त लें आहार- डॉक्टर प्रभा

राज्य में कोरोना महामारी का रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की कहर राज्य के 24 जिलों तक पहुंच गया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 735 के करीब पहुंच गया है।

ऐसे में कोरोना से लड़ने वाले डॉक्टर्स नर्सो व पारा मेडिकल स्टाफ को ऑल इंडिया एसी एसटी ओबीसी के एरिया कमिटी द्वारा सम्मानित किया गया

सीसीएल सेंट्रल हॉस्पिटल डकरा के डॉक्टर प्रभा ने बताया कि  कोरोना महामारी में बचाव के लिए प्रोटीन युक्त खाना चाहिए,जिसे आपका प्रतिरोधक क्षमता बढ़े।

कोरोना वायरस अपना स्वरुप बदलता है। यह बैक्टोरिया से भी छोटा है,जिसका साइज 5 माइक्रो है और अभी तक इसका वैक्सिन नहीं बन पाया है। बहार निकलने समय सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।

वहीं बृजकिशोर पासवान का कहना है कि कोरोना से लड़ने वाले सभी कोरोना वारियर्स को ऑल इंडिया एसी एसटी ओबीसी कमिटी के द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। कोरोना जैसे महामारी को मिलकर ही हरा सकते हैं।