मानवाधिकार की टीम  ने 12  साल के बच्चे पर हो रहे जुर्म से मुक्ति दिलाई

 

घटना दिनांक 6 मार्च की है जब मानवाधिकार की टीम ने पुंदाग  क्षेत्र में अपना होटल से एक नाबालिक बच्चे को मुक्त कराया। बच्चे ने अपना नाम बांडिया कुदरा,पिता पिंटू कुदरा, गांव भीटा ज़िला चाइबसा बताया।

अपना होटेल के मालिक राहुल राज और उनकी पत्नी प्रीति गहराई के द्वारा बच्चे का काफ़ी शोसन किया जा रहा था। बच्चे ने बताया की मेरा मालिक मुझे घर नहीं जाने देता है और मुझसे बहुत काम कराता है। मुझे बहुत मारता भी है।  बच्चे को मानवाधिकार की टीम ने बाल कल्याण विभाग के मदद से सुरक्षित बाल आश्रय भेज दिया है। मौक़े पर संगठन की अध्यक्ष साधना ओझा और सहयोगी ललित विजय सिंह, वर्षा सिंह,राखी सरकार और पुंदाग TOP के प्रभारी विवेक कुमार भी उपस्थित थे। पुलिस ने होटेल के मालिक राहुल राज और प्रीति गगरई के ऊपर उचित करवाई का अश्वासन दिया है।