ईशान ने तोड़ा वैभव की 36 बॉल में सेंचुरी का रिकॉर्ड, 33 गेंद में जड़ा शतक
- By rakesh --
- 24 Dec 2025 --
- comments are disable
ईशान किशन ने तोड़ा वैभव सूर्यवंशी की 36 बॉल में सेंचुरी का रिकॉर्ड, सिर्फ 33 गेंद में जड़ा शतक
ईशान किशन ने कुछ घंटों में ही वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बुधवार को वैभव ने 36 गेंद में सेंचुरी लगाई तो ईशान ने सिर्फ 33 बॉल में ही शतक ठोक दिया.
विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंद में शतक जड़ एक नया रिकॉर्ड बनाया, लेकिन कुछ ही घंटों में झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने वैभव का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया. ईशान किशन ने सिर्फ 33 गेंद में सेंचुरी ठोक कर अपनी प्रचंड फॉर्म जारी रखी. ईशान ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शतक लगाया.
दिलचस्प बात यह रही कि इन दोनों के नाम विजय हजारे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड नहीं रहा. बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने सिर्फ 32 गेंद में सेंचुरी लगा दी. सकीबुल गनी के नाम विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
ईशान किशन की धुआंधार पारी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. 27 साल के ईशान किशन ने सिर्फ 39 गेंद में 125 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 14 छक्के निकले. कर्नाटक के खिलाफ ईशान का स्ट्राइक रेट 300 से भी ज्यादा का रहा. ऐसे में फैंस इस बल्लेबाज को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चुने जाने से काफी खुश हैं.
बिहार ने बनाए 574 रन, वैभव ने खेली तूफानी पारी
बिहार के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंद में 190 रन बना डाले. उनके बल्ले से 16 चौके और 15 छक्के निकले. वहीं बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने 40 गेंद में 128 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 12 छक्के लगाए. इन दोनों के अलावा आयुष लोहारुका ने 56 गेंद में 116 रन बनाए. इन तीनों के शतक की बदौलत बिहार ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 574 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
मिडिल ऑर्डर में खेले थे ईशान किशन
बता दें कि हाल ही में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जिताने वाले ईशान किशन विजय हजारे ट्रॉफी में मिडिल ऑर्डर में खेले. छह नंबर पर बैटिंग करने आए ईशान ने महज 39 गेंद में 125 रन बना डाले. ईशान की दमदार पारी की बदौलत झारखंड ने 50 ओवर में 412 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
- ishan kishan
- ishan kishan batting
- ishan kishan batting grip
- ishan kishan batting in ipl
- ishan kishan batting reels
- ishan kishan batting today
- ishan kishan best catches
- ishan kishan best six
- ishan kishan catch
- ishan kishan catch reels
- ishan kishan catch status
- ishan kishan catch video
- ishan kishan catching video
- ishan kishan cricket reels
- ishan kishan cricket video
- ishan kishan highlights
- ishan kishan ipl 2024
- ishan kishan ipl 2025
- ishan kishan stats
- ishan kishan viral shots