रांची। कल्याण विभाग के 13 जिलों के अस्पताल कोविड अस्पताल में तब्दील

13 टीएसपी जिलों के अस्पताल को बनाया गया कोविड-19 अस्पताल

 

रांची। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चंपाई सोरेन के निर्देश पर राज्य में संचालित 13 टीएसपी जिला यथा- रांची, लोहरदगा, गुमला, जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला, पाकुड़, लातेहार, खूंटी, सिमडेगा, दुमका, जामताड़ा और साहिबगंज स्थित 50 शैय्या वाले कुल 16 ग्रामीण कल्याण अस्पतालों को कोविड-19 अस्पताल के रूप में संचालित करने का आदेश दिया गया है। विभाग के मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि इन क्षेत्रों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का समय पर इलाज संभव हो सके, इसको ध्यान में रखते हुए इन अस्पतालों को कोविड अस्पताल के रूप में संचालित करने का निदेश दिया गया है। 13 टीएसपी जिलों के उपायुक्तों को इस आशय का पत्र देते हुए विभाग द्वारा यथाशीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।