रांची। ओलंपिक में गोल्ड लानेवाले खिलाड़ियो को दो करोड़- हेमंत सोरेन
- By rakesh --
- 03 Jul 2021 --
- comments are disable
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्की हेमंत सोरेन ने तय किया है कि ओलंपिक में गोल्ड जीतनेवाले खिलाड़ियों को सरकार दो करोड़ की राशि देगी। झारखंड की राजधानी रांची की तीरंदाज दीपिका कुमारी के वर्ल्ड रैंकिग में नंबर वन आने के बाद से उम्मीद जताई जा रही है कि दीपिका ओलंपिक में गोल्ड लाने में सफल होगी। ऐसे में झारखंड सरकार ने भी ओलंपिक में मेडल जीतनेवालों के लिए की कई तरह की घोषणाए कर दी है।
तीरंदाज दीपिका के साथ साथ राज्य के हर खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार ने एक ऐसी नीति के साथ कार्य कर रही है, जिससे किसी भी खिलाड़ी को अपना करियर खेल के क्षेत्र में बनाने को लेकर सहयोग दिया जाएगा। सरकार ने तय किया है कि ओलंपिक में गोल्ड जीतेनावालों को दो करोड़ की राशि मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ साथ सिल्वर और ब्रोज मेडल वालों को भी सम्मानजनक राशि के साथ साथ कई सुविधाएं दी जाएगी। सरकार ने तय किया है कि राज्य में खिलाड़ियों के साथ साथ कोच को भी हर सहयोग मिलेगा।
वैसे तो झारखंड में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन वड़ी संख्या में खिलाड़ियों को सुविधा और मौका दोनों नहीं मिल पाता है। ऐसे में हेमंत सोरेन की सरकार ने जिस तरीके से खेल नीति के साथ साथ प्रोत्साहन के लिए राशि देने की घोषणा की है, इसमें खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और खिलाड़ी राज्य और देश का नाम रौशन करने में सफल होंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार रांची।