रांची : कोरोना पॉजिटिव कृषिमंत्री बादल पत्रलेख का होम आइसोलेशन में इलाज शुरू

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री  बादल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बादल ने खुद को होम आइसोलेशन में रखा है ।  उन्होंने पिछले कैबिनेट की बैठक के बाद खुद को होम कोरंटाइन भी कर लिया था। 

बादल ने सभी से अपील की है कि हाल के दिनों में जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आए हैं , अपने कोरोना की जांच अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की जंग को हम सभी जागरूकता के माध्यम से ही जीत सकते हैं।