‘आसिम मुनीर कट्टरपंथी, पहलगाम आतंकी हमला उसी का नतीजा’, जयशंकर
- By rakesh --
- 22 May 2025 --
- comments are disable
Jaishankar: ‘आसिम मुनीर कट्टरपंथी, पहलगाम आतंकी हमला उसी का नतीजा’, विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर तीखा हमला बोला और उन्हें धार्मिक कट्टरपंथी बता दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला उस कट्टरपंथी सोच का ही नतीजा है। नीदरलैंड के एक समाचार पत्र के साथ बातचीत में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी किए गए आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया।
पहलगाम आतंकी हमले पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि ‘भारतीय क्षेत्र जम्मू कश्मीर में बर्बर आतंकी हमला किया गया, जहां 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी गई। यह हमला कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर किया गया था क्योंकि कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर ही आधारित है। हमले के द्वारा धार्मिक भेदभाव को बढ़ाने की कोशिश की गई और लोगों को धर्म पूछकर मारा गया। पाकिस्तान की सेना के जो प्रमुख हैं, वो खुद धार्मिक कट्टरपंथी हैं। पहलगाम में हुआ आतंकी हमला उसी कट्टरपंथी सोच का नतीजा है।’
- bjp congress faceoff
- breaking political news
- cnn-news18 op sindoor
- congress vs jaishankar
- eam jaishankar news
- india pakistan diplomacy
- indian foreign minister accused
- jaishankar
- jaishankar op sindoor leak
- khera gaddar attack
- leaked strike details
- national security debate
- op sindoor secrets
- operation sindoor internal briefing
- parliament monsoon session
- pawan khera jaishankar
- pawan khera news today
- political row india pakistan
- s jaishankar controversy