लालू जी बीजेपी से हाथ मिला लेते तो राजा हरीशचंद्र होते-तेजस्वी
- By admin --
- 11 Jun 2020 --
- comments are disable
रांचीः राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का रिम्स में 73वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि रिम्स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे लालू से मिलने उनके छोटे बेटे सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पहुंचे हैं। तेजस्वी ने कहा कि राजद लालू का जन्मदिन गरीब सम्मान दिवस के रूप में मना रहा है।
उन्होंने ट्वीट कर के लिखा कि राजद सुप्रिमो अगर बीजेपी से हाथ मिला लेते तो जो चारा घोटाला में सजा काट रहें हैं,उनकी सजा माफ हो जाती साथ ही वे कोर्ट से बरी हो जाते। लेकिन लालू यादव ने बीजेपी से हाथ नहीं मिलाया,जिसका सजा वे काट रहें है।
हमारी DNA में गरीबों के लिए हमदर्दी है, जिसके कारण आज भी हमलोग शोषित,पिछडें और अल्पसंख्यक लोगों को लेकर आगे बढ़ रहें है।यह सपना राजद सुप्रिमो ने देखा था, जिसको लेकर हम दिन रात आगे बढ़ रहें हैं।
राजद प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के गुरुवार को 73 साल के होने की खुशी में राजद की ओर से 73000 हजार गरीबों को भोजन कराया जा रहा है। आपको बता दें कि उन्होंने इस बाबत में ट्वीट करते हुए कहा कि लालू जी ने गरीब, शोषित ,पीड़ितों की सेवा में अपना जीवन लगा दिया और वह इस समय जेल में बंद है।
इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 72000 एलईडी स्क्रीन लगाकर वर्चुअल दिल्ली की। इस दौरान करीब 144 करोड़ का खर्च आया। उनकी पार्टी तो 144 करोड़ का प्रबंध तो नहीं कर सकती। लेकिन 72000 से अधिक लोगों को गरीब सम्मान दिवस पर भोजन उनकी पार्टी जरूर कराएगी।
उन्होंने लालू यादव की याद साझा करते हुए ट्वीट कर कहाकि पिताजी ने कहा था कि संघर्ष लम्बा होगा, परीक्षा कड़ी होगी तुम घबराना मत, हमें बिहार के विकास और ग़रीबों की ख़ुशियों के लिए लड़ना-मरना है। सामाजिक न्याय हमने किया अब तुम आर्थिक न्याय करना। हमारी ख़ुशियों का त्याग भी हो तो फ़िक्र नहीं करना”