“सड़कों और पुलों के विस्तार से झारखंड के विकास को मिलेगी नई गति : हेमंत
- By rakesh --
- 15 Jul 2026 --
- comments are disable
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज पथ निर्माण विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की।
=========================
⦿ मुख्यमंत्री ने कहा, “सड़कों और पुलों के विस्तार से झारखंड के विकास को मिलेगी नई गति।
=========================
⦿ सभी परियोजनाओं का डेटाबेस व जियो-टैगिंग अनिवार्य करने पर जोर, पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।
=========================
⦿ मीडिया व सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान पर बल, सड़क गुणवत्ता सुधार को प्राथमिकता देने की बात कही।
=========================
⦿ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश।
=========================
● संकीर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और सुधार पर जोर
● निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मजबूती सुनिश्चित करने के निर्देश
● हर परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
● शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान
■ हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड
हमारी सरकार के नेतृत्व में राज्य में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़कों, फ्लाईओवर एवं पुल-पुलियों के व्यापक निर्माण से राज्य में विकास की नई तस्वीर उभर रही है। आने वाले समय में झारखंड में सड़कों का एक सशक्त एवं विस्तृत नेटवर्क विकसित होगा, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उक्त बातें आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कही गईं। बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पिछले पाँच वर्षों की कार्य योजनाओं, निर्माणाधीन तथा पूर्ण हो चुके कार्यों की विस्तृत प्रस्तुति दी, जिसमें सड़कों, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज एवं पुल-पुलियों से संबंधित परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने प्रस्तुति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की तैयारी और क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए।
सभी परियोजनाओं का डेटाबेस व जियो-टैगिंग अनिवार्य, पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पथ निर्माण विभाग को सभी परियोजनाओं का अद्यतन एवं सुव्यवस्थित डेटाबेस तैयार करने तथा जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना की स्थिति, लागत, समय-सीमा और प्रगति का स्पष्ट विवरण उपलब्ध हो, ताकि कार्यों की प्रभावी निगरानी की जा सके। उन्होंने कहा कि जियो-टैगिंग से पारदर्शिता बढ़ेगी और निगरानी प्रणाली सुदृढ़ होगी। साथ ही, समस्याओं की समय पर पहचान कर शिकायतों के त्वरित समाधान पर बल दिया।
गड्ढे, जलजमाव और खराब सड़कों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विभिन्न माध्यमों से सड़कों की स्थिति, गड्ढों, जलजमाव एवं निर्माण कार्यों से संबंधित सुझाव एवं शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इनका संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें तथा नियमित रूप से अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए गड्ढों की मरम्मत, जल निकासी की समुचित व्यवस्था एवं सड़कों की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही, संकीर्ण मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया।
लंबित परियोजनाओं में तेजी लाएं, प्रमुख कार्यों को प्राथमिकता दें
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सड़क, फ्लाईओवर एवं पुल-पुलिया से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने राजधानी रांची सहित अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सोलर साइकिल ट्रैक एवं अन्य नवीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं मजबूती बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने पुल-पुलियों के किनारों को सुदृढ़ बनाने, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था करने तथा सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता मानकों के पालन के निर्देश दिए।
उक्त बैठक में मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख श्री प्रवीण जयंत भेंगरा तथा संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- bjp meeting
- cm meeting
- cm revanth public meeting
- cm revanth public meetings
- cm revanth reddy khammam meeting
- cm revanth reddy public meeting in kothakota
- cm revanth reddy public meeting in matkepalli
- cm vijay meeting with ias ips
- cm vijay meeting with police
- cm vijay public meeting
- delhi meeting
- governor meeting
- karur public meeting
- khammam public meeting
- miyapur public meeting
- mps meeting
- official meeting
- political meeting
- prema meeting cm dk shivakumar
- public meeting
- tdp public meeting
- vijay karur meeting