पुलिस के हत्थे चढ़े पांच साईबर अपराधी, यूट्यूब चैनल बनाकर कर रहे थे ठगी
- By rakesh --
- 22 Nov 2023 --
- comments are disable
जामताड़ा।
जामताड़ा पुलिस ने एक बार फिर से साईबर अपराधियों को शिकंजे में ले लिया है। सईबर ठगी की तैयारी कर रहे पांच साइबर अपराधी उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ठगी के दाव लगाने की फिराक में थे।
साइबर अपराध करने की गुप्त सूचना जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी को मिली। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम बनाकर छापेमारी की गई। जहां से पाँच साइबर अपराधियों को गिरफ्तारी हुई। वहीं एक साईबर अपराधी घटनास्थल से भागने में सफल रहा। इस संबंध में इन सभी के विरुद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना में विभिन्न कांड दर्ज किया गया। वहीं इनलोगों के पास से 16 मोबाईल, 21 सिमकार्ड, एक लैपटॉप, बुल्लेट मोटरसाइकिल के साथ नगद 25 हजार रुपये बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने मामले का खुलासा किया । उन्होंने बताया कि इन अपराधियों ने यूट्यूब चैनल पर एयरटेल पैमेन्ट बैंक, अन्य बैंकों का कस्टमर केयर का नंबर का शॉर्ट विडियो बनाकर अपलोड करने के बाद आये कॉल से बैंक डिटेल प्राप्त कर ठगी करता था।
- bihar jharkhand news
- bihar jharkhand news live
- CYBER CRIME
- cyber crime awareness
- cyber crime in bihar
- cyber crime in hindi
- cyber crime in india
- cyber crime in jharkhand
- cyber crime in patna
- cyber crime india
- cyber crime news
- cyber crime report
- jamtara cyber crime
- jamtara cyber crime news
- jharkhand
- Jharkhand News
- jharkhand news live
- jharkhand news live today
- news18 bihar jharkhand live
- what is cyber crime