रांची : लालू यादव को रिम्स के निदेशक आवास में शिफ्ट करने की कवायद हुई तेज

लालू यादव की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार लगातार सजग है जिस प्रकार से यह बताया जा रहा था कि लालू यादव के पेइंग वार्ड के बगल में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, ऐसे में लालू यादव के भी संक्रमित होने का खतरा बना रहता है।इसी को लेकर लालू यादव के चिकित्सक उमेश प्रसाद के अनुसार उन्हें दूसरे बिल्डिंग में शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

लालू यादव को शिफ्ट करने के लिए प्रशासनिक अनुमति मिल गई है जिसको लेकर रांची जिले के सिटी एसपी सौरभ कुमार रिम्स के निदेशक बंगलो का निरीक्षण किया और वहां पर सुरक्षा का जायजा लिया।

लालू जी चारों ओर कोरोना मरीजों से घिरे हुए हैं: डॉक्टर विवेक कश्यप

जब इस मामले के बारे में रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफ़ेसर डॉक्टर विवेक कश्यप से बात की गयी तो इनका कहना है कि लालू जी चारों ओर कोरोना मरीजों से घिरे हुए हैं । हलांकि वे अपने कमरे में ही है।

उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए हमलोगो. ने जेल अधीक्षक को पात्र लिखा है जिसकी एक कॉपी हमने एस.एस.पी.,रिम्स डायरेक्टर,आईजी प्रिजन को भी दावा है कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उनको वहां से हटाकर अन्य स्थान पर रखने की आवश्यकता है ,इसके लिए हमने डायरेक्टर के बंगले को चिन्हित भी कर लिया है। जैसे ही हमें परमिशन मिलेगा, उन्हें शिफ्ट किया जाएगा।

इस पर कांग्रेस का कहना है कि लालू जी हमारे नेता है। उनके बगल में कोविड वार्ड भी हैं इसलिए उनके स्वस्थ सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें शिफ्ट किया जा रहा है। जेल मैन्युअल की तहत ही रिम्स में सजा काट रहे है

वही सूबे में विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा का ने इस आड़े हाथो लेते हुए लालू जी को इस सरकार का मेहमान नम्बर वन तक बता डाला। साथ ही उन्होंने कहा कि कई बार उनकी महफ़िल तस्वीरों में सामने आती रहती है> जेल मैन्युअल का खुले आम उल्लंघन किया जाता रहा है।