रांचीः इस उग्रवादी की मौत के बाद पुलिस ने ली राहत की सांस
- By admin --
- 06 Jul 2020 --
- comments are disable
-
भाकपा माओवादी संगठन से जुड़ा था मोहन
-
जिले के कई क्षेत्रों से वसूलता था लेवी
बुढ़मू थाना क्षेत्र में खौफ और दहशत का पर्याय बना चूका उग्रवादी मोहन यादव की हत्या रांची जिला अंतर्गत बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडण्डा सहैदा गाढ़ा एक भट्टा के समीप गोली मारकर कर दी गई ।
टीपीसी ने ली हत्य़ा की जिम्मेवारी
इस हत्या की जिम्मेवारी उग्रवादी संगठन टीपीसी के दिनेश ने ली है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में भाकपा माओवादी संगठन से जुड़ा था, परंतु पिछले कुछ सालों से माओवदियों से अलग होकर यह अपना संगठन बना लिया था।

इन क्षेत्रों में था दहशत
पिछले दो वर्षों से बुढ़मू ,खेलारी, ठाकुर गांव, चान्हो,पिठौरिया , मैकलुस्कीगंज, क्षेत्र में सक्रिय था और लेवी वसूलने का काम किया करता था। उस दौरान उसने कई उग्रवादी घटनाओं को अंजाम दिया था।
छत्तीसगढ़ में भी था लिंक
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि मोहन यादव के विरुद्ध विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। और साथ ही दूसरे राज्य छत्तीसगढ़ में भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस की एक टीम इलाके की छानबीन कर रही है।
विभिन्न समान बरामद
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम,डीएसपी खेलारी मनोज कुमार, सहित अन्य पुलिस पदाधिारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने मृतक मोहन यादव के पास से पिट्ठू ,वर्दी,4 मोबाइल,दवा, टार्च, मैगजीन, व 52 जिंदा गोली भी बरामद किया है।