रांची। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हिंसा के खिलाफ प्रदेश के सभी जिलों में उबले भाजपाई
- By rakesh --
- 05 May 2021 --
- comments are disable
भाजपा कार्यकर्ताओं के जानमाल की सुरक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हिंसा को लेकर पूरे झारखंड में विरोध दर्ज किया गया। प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के सभी सांगठनिक 27 जिलों के 394 मंडलों में बंगाल में हो रही हिंसा, लूटपाट के खिलाफ 9062 लोगों ने ऑनलाइन धरना के माध्यम से विरोध प्रकट किया। जिसमे पार्टी के सांसद, विधायकगण, एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित जिला और मंडल के कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी ने बंगाल चुनाव के परिणाम के बाद टीएमसी के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, लूटपाट, महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं दुष्कर्म की कड़ी निंदा की एवं विरोध दर्ज कराया। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को राजनैतिक हिंसा करार दिया। इन घटनाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था कलंकित करने का कार्य बताया।
राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
श्री वर्मा ने बताया कि हिंसा के खिलाफ सभी जिलों में राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के जानमाल की सुरक्षा की मांग की गयी है। प्रदेश भर में प्रतीकात्मक धरना के माध्यम से विरोध प्रकट किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने प्रतीकात्मक धरना दिया। धरना के माध्यम से कहा कि
बंगाल चुनाव के बाद राजनीतिक हत्या का सिलसिला लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। टीएमसी के गुंडों के द्वारा व ममता बनर्जी के संरक्षण में जिस प्रकार से भाजपा के 17 कार्यकर्ताओं की हत्या, सैकड़ों कार्यकर्ताओं को घायल किया गया, और हजारों लोगों के घरों में घुसकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व कई महिलाओं से दुष्कर्म, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के दुकान लुटे गए यह दुर्भाग्यजनक है। लोकतंत्र में हिंसा का कहीं स्थान नहीं है।
उन्होंने झामुमो पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल चुनाव में झामुमो ने टीएमसी को समर्थन दिया था, आज वहां हिंसा हो रही है इस पर हेमंत सोरेन मौन धारण कर लिया है। कांग्रेस को भी अपना मुंह खोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सोनार बांग्ला के सपनों को पूरा करेंगे। इन फासिस्ट शक्तियों के खिलाफ, तानाशाही सरकार के खिलाफ हमारा विरोध जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल की घटना, सरकार के संरक्षण मे तृणमूल पार्टी की गुंडागर्दी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन विरोध दर्ज कराया।