रांचीः झारखंड सरकार सस्ते दर पर पिलाएगी शराब !

राज्य में शराब के बढ़े दामों के बाद शराब की बिक्री घट गई। कारोबारियों ने बढ़े दामों पर चिंता जाहिर की। सरकार ने बढ़ी कीमतों पर समीक्षा करने की बात कही थी। लेकिन अब राज्य सरकार ने शराब पर लगने वाले टैक्स कम करने का फैसला लिया है।

अब लोग जाम से जाम टकरा सकेंगे क्योंकि झारखंड सरकार ने लोगों की जेब पर राहत की मुहर लगाने की बात कही है। झारखंड के उत्पाद सह शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शराब पर टैक्स कम करने की बात कही है।

वहीं दूसरी तरफ शराब मामले पर बीजेपी ने सरकार पर चुटकी ली है। बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि शराब की जगह बाकी मुद्दों पर भी सरकार अगर संवेदनशीलता दिखाई होती तो आम जनता को राहत मिलती।