राज्य में क़ानून व्यवस्था फेल, लेकिन डीएसपी की पोस्टिंग नहीं : आजसू पार्टी
- By rakesh --
- 15 Sep 2025 --
- comments are disable
राज्य में क़ानून व्यवस्था फेल, लेकिन
डीएसपी की पोस्टिंग नहीं : आजसू पार्टी
जनवरी से जून 2025 तक 661 हत्या और 922 बलात्कार की घटनाएँ, 39 डीएसपी कर रहे हैं पदस्थापन का इंतज़ार
रांची। राज्य में कानून व्यवस्था के चिंताजनक हालात पर आजसू ने हेमंत सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि राज्य में क़ानून व्यवस्था के मोर्चे पर हेमंत सरकार विफल साबित हुई है। हत्या और बलात्कार की घटनाएँ रोज़ हो रही है, लेकिन प्रतीक्षारत डीएसपी की फौज की पोस्टिंग करने में सरकार रुचि नहीं दिखा रही है।
आजसू के महासचिव एवं हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता ने इस मसले पर मुख्यमंत्री से पहल करने का आग्रह किया है। उन्हें पत्र भी लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है की झारखंड में अपराध की लगातार बढ़ती घटनाओं ने आम जनता के बीच भय का वातावरण पैदा कर दिया है। अपराध की बढ़ती घटनाएँ, विशेष रूप से भूमि विवादों से संबंधित अपराध, बलात्कार, हत्याएँ, और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 से जून 2025 के बीच राज्य में 661 हत्या और 922 बलात्कार की घटनाएं दर्ज की गई हैं। यह झारखंड पुलिस का आधिकारिक आँकड़ा है। यह दर्शाता है कि राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। जुलाई से सितंबर के अपराध का आंकड़ा सरकार ने अब तक जारी नहीं किया है। यह आंकड़ा और ज़्यादा है।
राज्य के 39 पुलिस उपाअधीक्षक (डीएसपी) जिन्होंने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है अब भी वे पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ये सभी अधिकारी 7वीं से 10वीं जेपीएससी के सफल अभ्यर्थी रहे हैं और पिछले दो वर्षों से केवल “प्रशिक्षु” के रूप में दायित्व निभा रहे हैं। इससे इनका सही उपयोग राज्य हित में नहीं हो पा रहा है। एक तरफ़ हत्या हो रही है दूसरी तरफ़ प्रशिक्षित डीएसपी बैठे हैं।
संजय मेहता ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में कहा है कि जब राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। तो ऐसे में प्रशिक्षित अफसरों को फाइलों तक सीमित रखने के बजाय फील्ड में कार्य करने का अवसर मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उपलब्ध सभी मानव संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करना चाहिए।
उन्होंने अपराध रोकने और 39 डीएसपी का तत्काल पदस्थापन करने की माँग की है। आजसू लगातार सरकार पर आँकड़ों के आधार पर सवाल खड़े कर रहा है। आजसू ने कहा है की सरकार सभी मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। जनमुद्दों की आवाज आजसू बुलंद करती रहेगी।
- ajsu
- ajsu balidan diwas
- ajsu foundation day
- ajsu history
- AJSU NEWS
- ajsu parti
- AJSU Party
- ajsu party celebration
- ajsu party youth
- ajsu party youth khijri vidhansabha
- ajsu party जिंदाबाद
- ajsu poltical party
- ajsupartynewsongs
- india poltical party
- jharkhand ajsu
- jharkhand poltical party
- jharkhand poltical party ajsu
- jharkhand poltical party india
- jmm vs ajsu
- jmm vs ajsu party
- poltical party
- sudesh mahto ajsu party