रांची। अब झारखंड में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा सकेंगे लोग
- By rakesh --
- 14 Sep 2021 --
- comments are disable
झारखंड कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी है। पारित प्रस्तावों में प्रमुख इस प्रकार हैं…
• कैबिनेट ने फैसला लिया है कि रांची बिरसा मुंडा संग्रहालय में तीन स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा लगेगी. इसमें पोटो हो, भागीरथ मांझी, गंगा नारायण. प्रतिमा लगाने का काम मिला है मेसर्स राम सुतार को. कैबिनेट ने धनबाद आवास बोर्ड में ग्रिड के लिए भूमि को मंजूरी दे दी है. वहीं, झारखंड पंचायती राज अधिनियम में संशोधन को घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गयी.
• झारखंड के 22 जिलों में ई-एफआईआर थाना बनाया जाएगा।
• झारखंड में किशोर न्याय निधि का गठन किया जाएगा।
• धनबाद आवास बोर्ड में ग्रिड के लिए भूमि को मंजूरी दे दी है.
• झारखंड पंचायती राज अधिनियम में संशोधन को घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गयी.
• गोविंदपुर-साहिबगंज पथ में 58 किलोमीटर सड़क के लिए 46 करोड़ की मंजूरी
• टाटा में रोड ओवरब्रिज को मंजूरी
• आदित्यपुर टाटा स्टेशन के बीच मे बनेगा ओवरब्रिज
• झारखंड किशोर न्याय निधि नियमावली को मंजूरी
• नगर उंटारी न्यायालय में 63 पदों के सृजन को मंजूरी
• जुलाई से नवंबर तक 5 किलो अनाज के लिए राशि को मंजूरी
• खाद आयोग के लिए 2 अतिरिक्त सदस्यों के पद को मंजूरी
• झारखंड राज्य मार्ग फीस की नियमावली को मंजूरी
• खनन क्षेत्र वाली सड़कों पर लगेगा टोल, 600 से 700 करोड़ की होगी राजस्व प्राप्ति
• स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के लिए स्वीकृत पदों को विलोपित किया गया, 2011 में सृजित हुआ था पद
• सोलर सिटी के लिए शहरों का चयन गिरिडीह का हुआ चयन