रांची। झारखंड में ठगी करनेवाले साईबर अपराधियों पर पुलिस की नकेल

रांची। साईबर क्राइम की राजधानी माने जानेवाले जामताड़ा और संताल परगना इलाके में अब साइबर अपराधियों पर नकेल कस दी गई है। यही कारण है कि पुलिस लगातार साइबर क्राइम से जुड़े शातिर ठगों को लगातार सलाखों के पीछे भेजने में सफल हो रही है। इस इलाके में जामताड़ा और देवघर से दो दर्जन से अधिक साइबर अपराधियों को धर दबोचा है।

साईबर अपराध से जुड़े अपराधियों की शामत आ गई है। संताल इलाके में हर जिलों में पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। यही कारण है कि लगातार साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों पर नकेल कसता जा रहा है। शुक्रवार को देवघर से 15 और जामताडा से नौ साइबर अपराधियों को धर दबोचा गया। देवधर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि बैंक अधिकारी बनकर लगातार वे लोगों को चूना लगा रहे थे।

इधर जामताडा एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया की साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी लोग बैठकर फिसिंग का काम कर रहे थे। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर बैंक ग्राहकों को फोन कॉल कर ठगने का काम करते हैं। इसी क्रम में छापेमारी किया गया। जिसमे सफलता मिली है।

पुलिस लगातार साइबर अपराध से जुड़े अपराधियों को दबोच रही है। लेकिन इस बात को लेकर चिंता है कि आखिर इस इलाके में इन्हें साइबर अपराध में जाने के लिए ट्रेनिंग कहा से मिल रही है। अब पुलिस इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। ऐसे में उम्मीद है कि साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों का नेचवर्क तोड़ दिया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार।