60: 40 नीति के खिलाफ 10 अप्रैल झारखण्ड बंद की तैयारी पूरी – सैफी
- By rakesh --
- 08 Apr 2023 --
- comments are disable
।
मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के अधूरा सपना को पूरा करना हम सब का कर्तव्य – इमाम
आगामी 10 अप्रैल को होने वाली संपूर्ण झारखण्ड बंद के लिए बापू वाटिका मोहराबादी राँची में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई और मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो को याद करते हुए झारखण्ड बंद की तैयारी व रणनीति को स्पष्ट किया गया।
टाइगर जगरनाथ महतो का आकस्मिक निधन से पुरा राज्य सदमे में है। इनका सबसे बड़ा सपना 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करना था लेकिन अफसोस पुरा नहीं हो सका। इसलिए हम तमाम झारखण्डी व स्वर्गीय जगरनाथ महतो के चाहने वालों का कर्तव्य है उनके अधूरे सपना को पुरा करना।
इधर झारखण्ड में लूट जारी है 60:40 वाली नियोजन नीति के आधार पर सरकार बहाली निकाल रही है ताकि दूसरे राज्य के लोग ज्यादातर नौकरी में आ सके। राज्य के छात्र लगातार 60:40 खिलाफ व खतियान आधारित स्थानीय-नियोजन नीति की मांग को लेकर आन्दोलन हो रहे हैं लेकिन सरकार के कान में जूं तक नही रेंग रही है। इसी बीच झारखण्ड यूथ एशोसिएशन, झारखण्ड उलगुलान मार्च, पंचपरगना फाइटर,आदिवासी छात्र संघ,आयमा व अन्य आदिवासी-मूलवासी ने 10 अप्रैल को संपूर्ण झारखंड बंद बुलाई है। जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। कुछ छात्र नेता सरकार से मिलकर आन्दोलन को टालने की षड्यंत्र कर रहे हैं, जिससे सावधान रहने की जरूरत है।
झारखण्ड यूथ एशोसिएशन के केंद्रीय संयोजक इमाम सफी ने कहा स्वर्गीय जगरनाथ महतो के अधूरे सपने को पूरा करना हम सभी का कर्तव्य है इसके लिए आन्दोलन को और तेज करने की जरूरत है, यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रेस को संबोधित किए रवि पिटर,अमर गुलियार ,ललित महतो,इकबाल अंसारी आदि।