झरिया खदान में आग से विस्थापितों को खुशखबरी, मिलेगा फ्लैट
- By rakesh --
- 25 Dec 2025 --
- comments are disable
झरिया खदान में आग से विस्थापितों को खुशखबरी, सरकार ने किया फ्लैट देने का ऐलान
धनबाद : केंद्रीय कोयला-खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने झारिया के विस्थापितों को खुशखबरी दी है। रेड्डी ने बुधवार को कहा कि झारखंड के धनबाद जिले में स्थित झरिया खदान में लगी आग से विस्थापित हुए परिवारों को बेलगरिया टाउनशिप में पट्टे पर फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे।
बेलगरिया टाउनशिप में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा कि विस्थापित परिवारों की कई पीढ़ियां इन मकानों में रह सकती हैं, लेकिन वे इन्हें बेच नहीं सकतीं।
रेड्डी ने बेलगारिया टाउनशिप में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया, जिसे झरिया पुनर्वास विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) ने कोयला खदान में लगी आग से प्रभावित परिवारों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए विकसित किया है। मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खतरनाक क्षेत्रों से निवासियों का सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला प्रशासन, बीसीसीएल और जेआरडीए निवासियों के हित में इस दिशा में अथक प्रयास कर रहे हैं।
रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झरिया खदान में आग से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा हर महीने करते हैं। उन्होंने कहा कि बेलगारिया टाउनशिप का मुख्य उद्देश्य निवासियों को सुरक्षा प्रदान करना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसी कारण से झरिया मास्टर प्लान तैयार किया गया है।
- aag me liptaa jharia
- fire breaking in jharia coal mines
- Jharia
- jharia coal mine
- jharia coal mine fire
- jharia coal mine's dhanbad
- jharia coal mines
- jharia coal mines burning
- jharia coal mines fire
- jharia coal mines jharkhand
- jharia coalmines burning
- jharia ka aag
- jharia me kaise lgii aag
- jharia me lagi aag kaise bujhegi
- jharia mines fire jharkhand
- jharia news
- jhariacoalmines
- jhariya mein aag dangerous
- jhariya mein dharti faad ke aag
- what are the mines in jharia coalfield?