कोडरमा: नाबालिग के साथ यौन शोषण का आरोपी कोचिंग संचालक गिरफ्तार
- By admin --
- 22 Jul 2020 --
- comments are disable
जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत के ग्राम डुमरडीहा मे संचालित सफलता कोचिंग सेंटर के संचालक सूरज कुमार पिता चंद्रदेव साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोचिंग संचालक उक्त युवक पर ग्राम डुमरडीहा निवासी पंद्रह वर्षीया नाबालिग छात्रा ने यौन शोषण किये जाने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया था।
नाबालिग छात्रा नौवीं कक्षा मे आरोपी द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर मे ही पढ़ाई करती है। आवेदन में नाबालिग ने बताया था कि लगभग चार माह से उक्त कोचिंग मे पढ़ने जा रही थी। शुरू से ही उक्त युवक की नीयत उसके प्रति खराब थी, वो शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने की बात करता था।
एक दिन कोचिंग सेंटर में ही उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, पर किसी तरह वो भाग कर अपने घर आ गयी और सारी घटना अपने माता पिता को बताया। घटना के बाद उसके पिता जब उक्त युवक के माता पिता के पास युवक की शिकायत लेकर गए तो वे लोग उसके माता पिता को ही धमकी देने लगे।
कुछ दिन पहले उसकी एक सहेली उसे जबरन अपने साथ घर ले गयी, जहां सूरज पहले से मौजूद था। सूरज उसे छत पर ले गया और उसे धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार 19 जुलाई को नाबालिग छात्रा ने अपने माता पिता के साथ थाना पंहुच कर इसकी सूचना दी थी।