ईरान के समर्थन में आया रूस, पुतिन बोले- तेहरान को देंगे हरसंभव मदद !
- By rakesh --
- 23 Jun 2025 --
- comments are disable
ईरान के समर्थन में खुलकर आया रूस, पुतिन बोले- तेहरान को देंगे हरसंभव मदद; अमेरिकी हमलों की निंदा की
इस्राइल और ईरान के बीच 10 दिनों से चल रहे संघर्ष के चलते आज दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ गया है। वहीं ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद रूस ने सोमवार को ईरान को हरसंभव मदद देने का वादा किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बढ़ते तनाव के बीच सोमवार रूस ने कहा है कि वह ईरान को हर तरह की मदद देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान को किस तरह की मदद चाहिए, यह फैसला तेहरान को करना है। पेसकोव ने कहा कि हमने ईरान को मध्यस्थता की पेशकश की है। यह हमारी तरफ से एक ठोस मदद है। ईरान को जो भी जरूरत होगी, हम उसके अनुसार मदद करने को तैयार हैं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोमवार को मॉस्को में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात के दौरान इन हमलों को बेवजह बताया। पुतिन ने कहा कि आप ऐसे समय रूस आए हैं जब आपके देश और पूरे क्षेत्र में हालात काफी तनावपूर्ण हैं। उन्होंने अमेरिकी हमलों को गलत ठहराते हुए कहा कि रूस ईरानी जनता की हर संभवमदद करने की कोशिश कर रहा है।
- iran
- iran attack israel
- iran israel
- iran israel war
- iran israel war news
- iran israel war news today
- iran israel war update
- iran missile attack on israel
- iran missile attack on israel video
- iran vs israel
- iran vs israel war
- israel attack iran
- israel attack on iran
- israel attacks iran
- israel iran
- israel iran conflict
- israel iran news
- israel iran war
- israel iran war live
- israel strikes iran
- israel vs iran
- trump iran war
- us iran
- us iran war