भारत में कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसे युद्ध माना जाएगा

पाकिस्तान के नाकाम हमलों की कोशिशों के बीच भारत सरकार ने शनिवार (10 मई,2025) को बड़ा फैसला किया है. भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए कहा गया है कि अगर भारत में कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसे युद्ध माना जाएगा. सरकार के शीर्ष सूत्रों की ओर से बताया गया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध कार्रवाई माना जाएगा. इसी के साथ ऐसी किसी भी कार्रवाई का उसी के हिसाब से जवाब दिया जाएगा