रांची। विधानसभा सत्र के शुरू होने के पहले बीजेपी ने किया प्रदर्शन
- By rakesh --
- 05 Sep 2022 --
- comments are disable
बीजेपी ने राज्य के कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
रांची। झारखंड विधानसभा के एक दिन के सत्र के शुरू होने के पहले बीजेपी के विधायकों ने बैनर-पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। विधायकों ने दुमका के साथ साथ राज्य के कई इलाकों से आपराधिक घटनाओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी के विधायकों का कहना है कि दुमका में दो बचिच्यों की हत्या के पीछे, विदेशी हाथ प्रतीत हो रहा है। विधायकों ने सरकार पर भी निशाना साधा।
इधर बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बीजेपी की तरफ से किसी तरह का अविश्वास प्रस्तावनहीं लाया गया है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। इसलिए खुद ही उन्होंने सदन में विश्वास हांसिल करने की पहल की है।
इधर यूपीए के विधायक एक साथ बसों पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे। विधायकों के साथ मुख्यमंत्री खुद भी एकजुटता दिखाते हुए विधानसभा में प्रवेश किए हैं।