तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा : Jharkhand के सभी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी
- By rakesh --
- 30 Jun 2026 --
- comments are disable
मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई; सभी 42 प्रवासी श्रमिक ट्रेन से Jharkhand के लिए रवाना
मृतका का पार्थिव शरीर आज पहुँचेगा राँची
मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग एवं राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने संभाला मोर्चा
================
रांची:- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रम विभाग एवं राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष द्वारा तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा में प्रभावित Jharkhand के सभी 42 श्रमिकों की सुरक्षित झारखण्ड वापसी सुनिश्चित कर ली गई है। सभी श्रमिक ट्रेन से झारखण्ड के लिए रवाना हो चुके हैं।
मालूम को कि तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित सेंट पीटर्स एंड पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स फैसिलिटी में 21 जून 2026 को हुई अमोनिया गैस रिसाव की दुःखद औद्योगिक दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश जारी किए थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष को स्पष्ट आदेश दिया था कि प्रभावित झारखण्ड के सभी प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित और सकुशल गृह वापसी के लिए तत्काल हर संभव कदम उठाए जाएँ। मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव व श्रमायुक्त के मार्गदर्शन में नियंत्रण कक्ष ने तिरुवल्लूर जिला प्रशासन, तमिलनाडु श्रम विभाग, रेलवे बोर्ड, दक्षिण रेलवे तथा अस्पताल प्रशासन के साथ चौबीसों घंटे समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू और राहत अभियान चलाया।
सभी 42 प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित ट्रेन से रवानगी
इस औद्योगिक हादसे में झारखण्ड के कुल 42 प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जिन्होंने अपने गृह राज्य लौटने की इच्छा व्यक्त की। Jharkhand सरकार के विशेष अनुरोध और सतत समन्वय के बाद, रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन अलप्पुझा–धनबाद एक्सप्रेस में झारखण्ड के श्रमिकों के लिए एक विशेष स्लीपर कोच स्वीकृत किया गया। इसके बाद मंगलवार को सभी 42 श्रमिक चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से सकुशल झारखण्ड के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। यात्रा के दौरान इन श्रमिकों के लिए पैंट्री कार के माध्यम से भोजन-पानी तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त रेलवे सुरक्षा बल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।
मृतका सुश्री प्रीति देवी का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से लाया जा रहा है रांची
इस हादसे में धनबाद निवासी श्रमिक सुश्री प्रीति देवी का उपचार के दौरान चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में दुःखद निधन हो गया था। झारखण्ड सरकार की पहल पर मृतका के परिजनों के तमिलनाडु आगमन, शव की पहचान, पोस्टमार्टम एवं अन्य वैधानिक औपचारिकताओं को शीघ्रता से पूर्ण कराया गया। तमिलनाडु सरकार के सहयोग से मृतका का पार्थिव शरीर मंगवार शाम हवाई मार्ग से बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पहुँचेगा। Jharkhand सरकार द्वारा एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस की मुस्तैद व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से पार्थिव शरीर को ससम्मान उनके गृह जिला धनबाद भेजा जाएगा।
मुआवजा और वैधानिक लाभ दिलाने की कार्रवाई जारी
झारखण्ड सरकार पीड़ित परिवारों के साथ इस दुःख की घड़ी में मजबूती से खड़ी है। राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष द्वारा नियोक्ता (Employer) और संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है, ताकि मृतका के परिजनों को नियमानुसार देय उचित मुआवजा और अन्य सभी वैधानिक लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जा सकें।
ALSO READ : Rajyasabha chunao चुनाव में जेएमएम से बैजनाथ और निर्दलीय नाथवानी की जीत
- aaj jharkhand news
- bjp jharkhand
- bjp jharkhand news
- hamar jharkhand
- jharkhand
- Jharkhand BJP
- jharkhand cuisine
- jharkhand culture
- jharkhand food
- jharkhand gk
- jharkhand hindi news
- jharkhand live news
- jharkhand lovers
- Jharkhand New
- Jharkhand News
- jharkhand news today
- Jharkhand Police
- jharkhand politics
- Jharkhand Samachar
- jharkhand t20 final
- jharkhand tourism
- jharkhand updates
- jharkhand weather
- jharkhand wildlife
- jhula jharkhand se
- new jharkhand song
- news jharkhand
- ranchi jharkhand
- sir jharkhand
- sir jharkhand 2026