झारखंडी रामदास बेदिया को राष्ट्रपति भवन में डिनर करने के लिए न्योता !

रांची के अनगड़ा में रहने वाले रामदास बेदिया को राष्ट्रपति भवन में डिनर करने के लिए न्योता मिला है. बेदिय़ा एक साधारण किसान है. उन्हें यह सम्मान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धारित समय से पहले आवास निर्णाण करने के लिए मिला है.

रामदास ना सिर्फ राष्ट्रपति भवन में डिनर करेंगे, बल्कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल होंगे. राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिलने पर अनगड़ा के बीसा गांव के निवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है. काफी संख्या में लोग रामदास बेदिया को बधाई दे रहे हैं.