गुरुजी के विचारों से भटक गया है झामुमो : सुदेश महतो
- By rakesh --
- 16 May 2025 --
- comments are disable
गुरुजी के विचारों से भटक
गया है झामुमो : सुदेश महतो
रांची। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा है कि गुरुजी शिबू सोरेन के मूल सोच और विचारधारा से झामुमो भटक चुका है। गुरुजी शराब को समाज के लिए घातक मानते थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि खनिज संसाधनों से भरे–पूरे राज्य में शराब बेचकर राज्य का खजाना भरने की बात हेमंत सरकार कर रही है। श्री महतो ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार की कथनी और करनी में भेद दिख रहा है।
श्री महतो ने कहा कि पेसा कानून के संबंध में भी राज्य सरकार का रवैया स्पष्ट नहीं है और इससे संबंधित बैठक में मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित नहीं दिखे। पेसा कानून को हुबहू लागू किया जाना चाहिए ताकि जनता की भावनाओं का सम्मान हो सके। उन्होंने कहा कि जेपीएससी को पटरी पर लाने में सरकार विफल रही है, जिससे युवाओं में आक्रोश दिख रहा है।
इससे पूर्व आजसू पार्टी के मिलन समारोह में दर्जनों बुद्धिजीवियों एवं युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उनलोगों का स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वालों में संजय साहू, डॉ. अमित कुमार साहू, डॉ. अभिषेक झा, डॉ. अंबुज मिश्रा, मोहित गोप, रोहित प्रजापति, सुभाष गोप, देवेंद्र साहू, अमित साहू सहित अन्य युवा शामिल हैं। इस अवसर पर संजय मेहता, हरीश कुमार, दीपक महतो, डॉ पार्थ, जिलाध्यक्ष संजय महतो, मीडिया संयोजक परवाज खान, इम्तियाज अहमद नज़्मी, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
नए सदस्यों को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी युवाओं की ऊर्जा और उत्साह को पहचानती है और उन्हें पार्टी के साथ जोड़कर अपने समाज और झारखंड प्रदेश के निर्माण में उनकी भूमिका को और मजबूत करना चाहती है। पार्टी हमेशा युवाओं के हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है।
- alcohol control policies
- alcohol laws india
- alcohol policy update
- government alcohol rules
- hemant soren government
- hemant soren news
- jharkhand cabinet decision
- jharkhand government announcements
- jharkhand liquor ban
- Jharkhand News
- jharkhand politics
- liquor policy jharkhand
- liquor regulation jharkhand
- sharab niti
- state liquor policy