देवघर : फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार
- By admin --
- 19 Aug 2020 --
- comments are disable
देवघर साइबर थाना की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगने का प्रयास करने वाले नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के पाथरौल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में साइबर अपराधियों द्वारा केवाईसी अपडेट एवं अन्य चीजों को लेकर फर्जी बैंक अधिकारी बनकर इन लोगों के ठगने की जानकारी पुलिस को मिली थी।
जिसके बाद पुलिस द्वारा टीम गठित करते हुए पाथरौल थाना क्षेत्र के लख्खीपुर, पथरा, एवं लेड़वा आदि गांव में छापेमारी कर नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 33 हजार नगद, तीन एटीएम कार्ड, नौ पासबुक, दो सिम कार्डऔर 18 मोबाइल जब्त किया है।
ये हुए गिरफ्तार
पकड़े गए अपराधियों में प्रवीण कुमार दास (20) , सुभाष दास (29) , राजेश कुमार दास (22) , साजन कुमार दास (20) , बलराम दास (19) , बिरंचि कुमार दास (23) , मिथुन कुमार दास (20) , विनोद दास (23) और प्रमोद कुमार (21 ) शामिल है। पकड़े गए सभी अपराधी पाथरौल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के हैं, जिसमें 2 अपराधी प्रमोद एवं विनोद आपस में भाई हैं।