ऑपरेशन “AAHT” के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया की कार्रवाई तेज !
- By rakesh --
- 24 Aug 2025 --
- comments are disable
ऑपरेशन “AAHT” के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया द्वारा मानव तस्करी व बाल तस्करी विरोधी अभियान चलाया गया
कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ रांची मंडल सतर्क मोड में कार्यरत है, 23.08.2025 को सीआईबी शाखा, एएचटीयू टीम और आरपीएफ हटिया द्वारा जांच के दौरान हटिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 से 04 लड़कियाँ और एक संदिग्ध पुरुष पकड़ा गया। पूछताछ में पाया गया कि आरोपी राम भरोसे पासवान उर्फ अमर पासवान दो नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने के बहाने बेंगलुरु ले जाने की योजना बना रहा था।
नौकरी दिलाने के नाम पर बहलाया
वह कपड़ा कंपनी में नौकरी दिलाने और 22,000 रुपये वेतन का लालच देकर उन्हें बहला-फुसला रहा था। सभी यात्रा व भोजन का खर्च कंपनी द्वारा उठाया जाता था और आरोपी को प्रति व्यक्ति कमीशन मिलता था।मौके से आरोपी का मोबाइल फोन, रेलवे टिकट और आधार कार्ड की फोटोकॉपी बरामद की गई। चारों लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर आरपीएफ पोस्ट हटिया लाया गया। आगे की कार्रवाई हेतु आरोपी को एएचटीयू/रांची को सौंपा गया तथा दो नाबालिग लड़कियों को प्रीमाश्रय/रांची को सौंपा गया।
अभियान में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारी व कर्मचारी:
- आईपीएफ एस.आर. कुजुर
- एसआई सूरज रजबंशी
- एसआई सुनीता तिर्की
- सुचीता टोप्पो
- सुभलक्ष्मी स्वाईं
- सोनू कुमावत
- सी. कच्छप
- अरविंद कुमार
- "ऑपरेशन एएएचटी
- ऑपरेशन अमानत
- ऑपरेशन अलर्ट
- ऑपरेशन आहट
- ऑपरेशन आहट (aaht)
- ऑपरेशन इंद्रावती
- ऑपरेशन उपलब्ध
- ऑपरेशन ऑक्टोपस
- ऑपरेशन ओलिविया
- ऑपरेशन कावेरी
- ऑपरेशन गंगा
- ऑपरेशन गरुड़
- ऑपरेशन गरूड़
- ऑपरेशन ग्रीन
- ऑपरेशन देवी शक्ति
- ऑपरेशन दोस्त
- ऑपरेशन नमस्ते
- ऑपरेशन नार्कोस
- ऑपरेशन प्रवाह
- ऑपरेशन बंदर
- ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम
- ऑपरेशन मिशन अमानत
- ऑपरेशन मेघचक्र
- ऑपरेशन सतर्क
- ऑपरेशन सद्भावना
- ऑपरेशन सुदर्शन
- प्रमुख ऑपरेशन
- प्रमुख ऑपरेशन 2023
- प्रमुख ऑपरेशन 2024
- प्रमुख ऑपरेशन 2024 gk
- प्रमुख ऑपरेशन 2025
- महत्वपूर्ण ऑपरेशन