रांची। बाबूलाल मरांडी जी की संकल्प यात्रा 18सितंबर तक हुई स्थगित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी की संकल्प यात्रा 18सितंबर तक हुई स्थगित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी की संकल्प यात्रा अपरिहार्य कारणों से आगामी 18सितंबर तक स्थगित हो गई है। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।

डॉ वर्मा ने बताया कि इस दौरान होने वाली विभिन्न विधानसभा क्षेत्र की संकल्प सभा की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज छत्तीसगढ़ में होने वाली तीन विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में भारी बारिश के कारण नहीं हो सके शामिल

श्री मरांडी आज सुबह चार्टर्ड विमान से छत्तीसगढ़ केलिए रवाना हुए लेकिन बारिश के कारण जहाज की लैंडिंग नही हो सकी।

श्री मरांडी अपराह्न तीन बजे रांची लौट आए।